Ajay AryaAjay Arya 11-Nov-2026
(313 View)

देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीसलपुर बांध में अवैध मछली पकड़ते 6 पकड़े

देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीसलपुर बांध में अवैध मछली पकड़ते 6 पकड़े

देवली थाना पुलिस ने बीसलपुर बांध में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से मछली पकड़ते 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी प्रीति रत्नू ने बताया कि 10 नवंबर को सहायक उप निरीक्षक अब्दुल वहाब मय जाप्ता गश्त पर थे। इस दौरान नेगड़िया चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि बांध में नावों से चोरी-छिपे मछली पकड़ी जा रही है। सूचना पर टीम तत्काल नेगड़िया पुलिया के पास बीसलपुर बांध पहुंची। मौके पर दो अलग-अलग नावों में 6 व्यक्ति मछली पकड़ते मिले। तलाशी में उनके पास से करीब 35 किलो मृत मछलियां, 2 नाव, 2 बड़े प्लास्टिक जाल व 8 रस्सियां बरामद हुईं। पूछताछ में उनके पास मछली पकड़ने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पकड़े गए सभी आरोपी चुमन, सुनील सहनी, धनही सहनी, देवेन्द्र सहनी, जेलेश्वर सहनी, वकील सहनी बिहार के पूर्वी चम्पारण व मोतिहारी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता एवं राजस्थान मत्स्य अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel