दीपावली का पावन पर्व शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।
सुबह से ही घरों में साफ-सफाई व सजावट का दौर चला, वहीं शाम होते ही पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शहर के बाजारों में दिनभर खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मिठाई, कपड़े, पटाखे व पूजन सामग्री की जमकर खरीददारी की। शाम को घरों, दुकानों व मंदिरों में लक्ष्मी-गणेश का विधि-विधान से पूजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिली। गांवों में महिलाओं ने घरों के आंगन में सुंदर रंगोली बनाई, बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। जगह-जगह सामूहिक भजन-कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान गुर्जर समाज सहित अन्य समाजों ने अपने पितरों का तर्पण कर छांट भरने की सदियों पुरानी परंपरा भी निभाई।दीपावली का पर्व आपसी भाईचारे, खुशहाली व उल्लास का संदेश दे गया।
दीपावली पर्व शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया










