Ajay AryaAjay Arya 17-Nov-2026
(170 View)

गोपाष्टमी पर गौमाता का पूजन कर गौशाला की कार्यकारिणी का गठन किया

गोपाष्टमी पर गौमाता का पूजन कर गौशाला की कार्यकारिणी का गठन किया

देवली उपखंड के बीसलपुर में श्री आडा बालाजी गौ शाला गौकर्णेश्वर धाम रावता माताजी में गोपाष्टमी व गौ नवरात्रि के अवसर पर गौमाता का पूजन किया गया। 
इस अवसर संत नारायण बाबा के सानिध्य में आयोजित गौ सेवा दल की बैठक में गौशाला की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कजोड़ वैष्णव रावता माताजी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष लक्ष्मण गुर्जर, सचिव रामरतन जोशी, सुदामा केवट बीसलपुर को कोषाध्यक्ष, व्यवस्थापक दीपक केवट मनोनीत किया गया। इस अवसर पर देवीखेड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच एडवोकेट बाबूलाल मीणा, पत्रकार प्रियदर्शन वैष्णव, सांवरा माली, गोविंद नायक सहित कई गौ सेवकों ने गौ पूजन किया। बैठक में गौशाला कार्यकारिणी विस्तार व नवीन सदस्यता अभियान चलाने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया, साथ ही समाज गौ माता को पशु ना मानकर भगवान का ही स्वरूप माना जाना चाहिए इस विषय का व्यापक प्रचार-प्रसार हो ओर गौ सेवा को आमजन भगवान सेवा मानकर ही गौ उपासना करें, इसी से सभी का कल्याण है। इस विषय को भी जनजागृति के लिए सभी गौ सेवकों से अधिक से अधिक फैलाने की अपील की गई।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel