रबी सीजन के लिए बीसलपुर से सिंचाई के पानी पर होगा फैसला, 18 नवंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी जल वितरण समिति की बैठक
बीसलपुर सिंचाई परियोजना के निर्धारित सिंचित क्षेत्र में रबी सीजन वर्ष 2026-27 में सिंचाई के लिए जल वितरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 18 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे जिला कलेक्टर टोंक सभागार में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होगी।
अधीक्षण अभियंता बांध वृत्त बीसलपुर परियोजना मनीष बंसल ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश की अनुपालना में "जल वितरण / उपयोग समिति" की यह बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें रबी फसलों के लिए पानी की उपलब्धता, नहरों में पानी छोड़ने का कार्यक्रम और वितरण व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला कलेक्टर टोंक अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक टोंक सदस्य, अधीक्षण अभियंता बांध वृत्त बीसलपुर परियोजना देवली सदस्य सचिव के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बीटीयूडी परियोजना / परियोजना वृत्त टोंक / अजमेर, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग टोंक, अधिशाषी अभियंता निर्माण खण्ड-तृतीय / नहर खण्ड-प्रथम बीसलपुर परियोजना देवली / टोंक, विकास अधिकारी पंचायत समिति देवली / उनियारा / टोंक / टोडारायसिंह, अध्यक्षगण जल वितरण समिति और अध्यक्षगण जल उपयोक्ता संगम बीसलपुर सिंचाई परियोजना सदस्य के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बीसलपुर से सिंचाई के पानी पर होगा फैसला, 18 नवंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में होगी बैठक










