राजकीय महाविद्यालय देवली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध (एम.ए.) हिंदी, इतिहास एवं भूगोल विषयों में प्रवेश हेतु प्रवेश सूचियाँ जारी कर दी गई हैं।
प्राचार्य ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रमों में चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय स्तर पर किया जा रहा है। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है।महाविद्यालय प्रशासन ने संबंधित सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन एवं प्रवेश शुल्क जमा कराकर प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
एम.ए. की प्रवेश सूचियाँ जारी, 23 नवंबर तक होगा दस्तावेज सत्यापन










