Ajay AryaAjay Arya 18-Nov-2026
(590 View)

जैन मन्दिर में समवशरण महामण्डल विधान आयोजित

जैन मन्दिर में समवशरण महामण्डल विधान आयोजित

महावीर दिगंबर जैन मन्दिर में देवली अष्टाह्निक पर्व के अवसर पर आयोजित समवशरण महामण्डल विधान में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि पशु को उसकी पहचान पूछो तो नहीं बता सकता है, मनुष्य से पूछो तो वह नाना प्रकार की पहचान बताता है। परन्तु वर्तमान की यह सब व्यवस्था अस्थायी है। मुनि ने कहा कि मनुष्य भव में जितना पुण्य कमाने के अवसर मिलते हैं, उतना अवसर देवों को भी नहीं मिलता है, इसलिए वे भी मनुष्य भव के लिए तरसते है। जैसी हमारी संवेदना होगी, वैसी ही कर्म का अर्जन होगा। इसलिए जो भी क्रिया करो, अन्य विकल्पों से राहत होकर करो। धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि भगवान का मंदिर समवशरण का प्रतीक है, इसलिए जब भी मंदिर में प्रवेश करो हाथ पैर धोकर ही करे। समवशरण में जो भी जाता है पैर धोकर ही जा पाता है। जो अशुद्धि के साथ मंदिर में प्रवेश करता है, उसके परिणाम स्वरूप उसे शरीर में रोग उत्पन्न होते है। समवशरण में स्थित मानस्तम्भ अपने नाम को सार्थक करता है क्योंकि जो उसके सामने पहुँचता है, उसका मान स्तम्भित हो जाता है। यह मान रहित हो जाता है। अभिमानी व्यक्ति भगवान के चरणों तक नहीं पहुँच पाता है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel