Ajay AryaAjay Arya 18-Nov-2026
(705 View)

बनास नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बनास नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

देवली के समीप बोयड़ा गणेश जी मंदिर के पास बनास नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त पीयूष पुत्र चरण सिंह मीणा निवासी सावंतगढ़ के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात से लापता पीयूष का शव बुधवार सुबह तलाश के दौरान नदी से निकाला गया। पीयूष फिलहाल कुचलवाड़ा रोड देवली में रहता था। उसके पिता श्रीनगर में सीआरपीएफ में तैनात हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीयूष मंगलवार शाम स्कूटी लेकर अकेला घर से निकला था। रात को बोयड़ा गणेश जी मंदिर के पास उसकी स्कूटी और चप्पल मिली। इसके बाद उसके नदी में डूबने की आशंका जताई गईं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने मंगलवार शाम से देर रात तक उसकी तलाश की। परिजनों की सूचना पर देवली पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू करवाई। रात करीब 12रू30 बजे तक तलाशी अभियान चला, लेकिन अंधेरा होने के कारण इसे रोकना पड़ा। बुधवार सुबह पुलिस ने स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों की मदद से पुनः तलाश शुरू की। कुछ देर बाद पीयूष का शव नदी से बाहर निकाला गया। शव को देवली उपजिला अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया गया है। पीयूष के पिता के देवली पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होगी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/Df3_Hd5h7yF/?hvrq=NGRpdDl0dWNsdnRv


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel