राजकीय महाविद्यालय में स्थापित हुआ रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, 26 नवंबर से शुरू होगा चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण
राजकीय महाविद्यालय देवली में छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘रानी लक्ष्मीबाई केंद्र’ की स्थापना की गई है। इस केंद्र के माध्यम से 26 नवंबर से चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के साथ-साथ अन्य इच्छुक महिलाएं भी भाग ले सकेंगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं छात्राओं में आत्मरक्षा संबंधी दक्षता विकसित करना तथा उनमें आत्मविश्वास, साहस एवं क्षमता का संवर्धन करना है। प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने की इच्छुक छात्राएं एवं महिलाएं राजकीय महाविद्यालय देवली से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सकती हैं।
राजकीय महाविद्यालय में 26 नवंबर से शुरू होगा चार सप्ताह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण










