Ajay AryaAjay Arya 19-Nov-2026
(109 View)

समवशरण महामण्डल विधान : मन का उपयोग कैसे किया यह महत्वपूर्ण है - जैन मुनि 

समवशरण महामण्डल विधान : मन का उपयोग कैसे किया यह महत्वपूर्ण है - जैन मुनि 

देवली के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजित समवशरण महामण्डल विधान के तृतीय दिवस मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि आत्मा के विकास के लिए छोटे-छोटे नियम से ही पर्याप्त है। 
उन्होंने कहा कि पशुओं ने गुरुओं का सान्निध्य पाकर छोटे नियम लेकर आत्मविकास को प्राप्त किया। मन की हलचल व्यक्ति के जीवन्त होने का प्रतीक है, परन्तु मन का उपयोग कैसे किया यह महत्वपूर्ण है। मन ही नरक के दुःखों को प्राप्त करा देता है, वही मन स्वर्ग के सुख और उसी मन को आत्म में स्थिर कर दो, तो मोक्ष की प्राप्ति करा देता है। अच्छा लक्ष्य लेकर चलो, तो फल भी अच्छा प्राप्त होता है। धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि सुप्रभ सागर महाराज रहते ने कहा कि मुनिराजों, आर्थिकाओं या त्यागी वृत्ति वहीं है, जहाँ श्रावक अपने व्रतों का पालन करते है। इसीलिए आचार्य विद्या सागर महाराज मध्यप्रदेश के बुंदेलखण्ड और उसके आसपास के क्षेत्र में अधिक रहे क्योंकि वहाँ साधु की चर्या का पालन सहजता से हो जाती है। भगवान् की सन्निधि प्राप्त करने वाला कभी भी दुःखी नहीं रह सकता है। परन्तु जो जिनालय में आकर भी धर्म ध्यान करने की अपेक्षा मनोरंजन की ओर लगे रहते है, वे कभी भी सुखी नहीं हो पाता है। भगवान् के निकटता प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति के पुण्य में नहीं होता है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel