पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के 28 छात्र-छात्राओं ने 54 वीं संभागीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, शूटिंग, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम करके विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
वनकला सुष्मिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शॉटपुट और डिस्क थ्रो में दो स्वर्ण पदक जीते। श्रेया मीणा ने डिस्क थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। शूटिंग स्पर्धा में गर्ल्स वर्ग में राधिका मीणा ने रजत और एंजेल प्रियदर्शी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वॉलीबॉल टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अविराज सिंह, अद्धिका सिंह, शताक्षी श्रीवास्तव, जयदीप मीणा और देवांश लूनीवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रियांशी ने आर्टिस्टिक योगा में प्रथम, भूमिका ने द्वितीय स्थान और लक्ष्मी ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 12 छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय प्राचार्य नवरतन मित्तल और हेडमास्टर डी. आर. मीणा ने विजेता विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह राव और योग अनुदेशिका अंजना मेघवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

