Ajay AryaAjay Arya 31-Oct-2026
(153 View)

निवारिया एवं गांवड़ी से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 1 नवंबर को रहेगी बंद

निवारिया एवं गांवड़ी से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 1 नवंबर को रहेगी बंद

देवली उपखंड के 33/11 केवी जीएसएस निवारिया एवं जीएसएस गांवड़ी से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति 1 नवंबर को आवश्यक विद्युत रख-रखाव कार्य के कारण बंद रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता दीर्घांशु ने बताया कि आवश्यक विद्युत रख-रखाव कार्य के कारण 33/11 केवी जीएसएस निवारिया से विद्युत आपूर्ति प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेगी। उक्त शटडाउन के दौरान जीएसएस निवारिया से जुड़े पोल्याड़ा, सिरोही, धांधोली, निवारिया, कंवरपुरा, संग्रामपुरा, बालापुरा, चांदली, सारदरा, उथरना एवं धाकड़ियावास गांवों एवं संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार  33/11 केवी जीएसएस गांवड़ी से विद्युत आपूर्ति प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बंद रहेगी। उक्त शटडाउन के दौरान जीएसएस गांवड़ी से जुड़े गांवड़ी, राजमहल, कालानाडा, सतवाड़ा, नयागांव, देवीखेड़ा, कशालपुरा, कल्याणपुरा, दुर्गापुरा, रघुनाथपुरा एवं रूपारेल गांवों एवं संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel