Ajay AryaAjay Arya 30-Oct-2026
(622 View)

राजकीय महाविद्यालय में डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय में डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र देवली से आए आशु सिंह और सुनील कुमार ने विजिलेंस एवं साइबर फ्रॉड विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सरकारी व निजी क्षेत्रों में ई-गवर्नेंस, ऑनलाइन टेंडर और डिजिटल रिकॉर्ड्स से भ्रष्टाचार पर रोक की जानकारी दी। साथ ही फिशिंग, डीपफेक और एआई आधारित नए डिजिटल धोखों तथा साइबर अपराध के बदलते स्वरूपों से बचाव के तरीकों पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी रामप्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीणा ने किया। इस दौरान निकिता वर्मा, राजकुमार सैनी एवं प्रियंका शर्मा सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel