Ajay AryaAjay Arya 31-Oct-2026
(109 View)

राजकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

राजकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी एवं नगर पालिका दूनी के संयुक्त तत्वाधान में छात्र-छात्राओं ने रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जिसे नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि भारत के एकीकरण में पटेल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा दलवासा के उत्सव प्रभारी प्रहलाद राम ने बताया कि सरदार पटेल की 151 वीं जयंती पर विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के स्केच बनाए। विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने सरदार पटेल की जीवनी पर अपने-अपने विचार रखें। सभी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व के गुणों को अपनाने का संकल्प लिया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel