देवली उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में उदयपुर में राष्ट्रपति अवार्ड शिविर में भाग लेने वाली 4 छात्राओं का शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य प्रधान लाल मीणा ने बताया कि शारीरिक शिक्षिका झीलमवती के नेतृत्व में कोमल गूजर, मनीषा केवट, प्रीति सेन, कृष्णा गूजर ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षिका का भी सम्मान किया गया। मीडिया प्रभारी तुलसी राम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर उप प्रार्चाय नरेश कुमार वर्मा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।
स्काउट्स राष्ट्रपति अवार्ड शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं का सम्मान किया










