देवली क्षेत्र मेें विधिक जागरूकता कार्यकमों के प्रचार प्रसार हेतु तालुका विधिक सेवा समिति देवली द्वारा सचल विधिक सेवा केन्द्र मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
समिति सचिव विजय गौड़ ने बताया कि वैन का संचालन रिको एरिया, नेगडिया, कल्याणपुरा एवं स्थानीय देवली में किया जाकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया एवं ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों के संरक्षण से संबंधित अधिकार, सम्पति के अधिकार, दहेज उत्पीड़न अधिनियम, बालश्रम, घरेलू हिंसा, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर तबके के लोगो के लिए संचालित योजनाओं, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संिहता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पोश एक्ट, निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011, गिरफ्तार अथवा रिमाण्ड स्टेज मिलने वाली विधिक सहायता, एवं नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, नालसा पोर्टल, स्थाई लोक अदालत, मासिक लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
तालुका विधिक सेवा समिति ने ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

