देवली में चल रहे स्मृति परिवर्तन 2025 ज्ञानगंगा महोत्सव के तहत आयोजित धर्मसभा में 108 प्रणीत सागर महाराज ने सम्बोधित करते हुए धन के व्यय, निवेश के बारे में बताया। श्रावक को अपने धन को धार्मिक आयोजन में लगाना चाहिए वही उसका निवेश है बाकी तो सब व्यय ही है।
मुनि ने बताया की जीवन को बेहतर बनाना है तो धन को बाहर निकालकर धर्म मे लगाइये, नही तो यही धन एक दिन आपको घर से बाहर निकाल देगा। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि प्रवचन सभा से पूर्व चित्रणावरण, दीप प्रज्वलन, एवं मुनि के पादप्रक्षालन किया गया। मंगलाचरण के क्रम में क्षुल्लक 105 विधेय सागर महाराज ने अपनी काव्य वाणी से ष्इतनी शक्ति हमे देना गुरुवर से शुरुआत की। मीडिया प्रभारी ने बताया कि मुनि ने पलाक्षी स्कूल में निरीक्षण किया तथा नन्हे नन्हे बच्चों को सम्बोधित किया। स्कूल के डायरेक्टर रोहित जैन एवं प्रिंसिपल सोनम जैन द्वारा मुनि संघ का भव्य स्वागत किया गया।
मुनि प्रणीत सागर ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों को किया सम्बोधित

