देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थांवला संस्था प्रधान वसुधा शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को तिरंगे झंडे का वितरण किया तथा विद्यालय को रंगोली बनाकर सजाया गया। तिरंगा रैली निकाल कर सभी को स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के महत्व को बताया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति प्रेरित करने को लेकर छात्र छात्राओं ने तिरंगा पोस्टर रंगोली बनाई तथा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाएँ इस हेतु जागरूक किया।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम : राजकीय विद्यालयों में निकाली तिरंगा रैली

