देवली में बुधवार 13 अगस्त को तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि तिरंगा रैली विधायक राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में निकाली जाएगी। महाराणा प्रताप चौराहा (पेट्रोल पंप) से दोपहर 12.15 बजे प्रारंभ होने वाली तिरंगा रैली का समापन ममता सर्किल पर किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन ने सभी शहरवासियों से तिरंगा रैली में भाग लेने की अपील की है।
देवली में कल निकलेगी तिरंगा रैली, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

