Ajay AryaAjay Arya 27-Aug-2025
(718 View)

गणेश जी की प्रतिमाओं को विराजमान कर किया गणेश महोत्सव का शुभारंभ

गणेश जी की प्रतिमाओं को विराजमान कर किया गणेश महोत्सव का शुभारंभ

गणेश जी की प्रतिमाओं को विराजमान कर किया गणेश महोत्सव का शुभारंभ

देवली में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में धार्मिक उत्सव आयोजन समिति द्वारा मनाए जा रहे दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को गणेश जी की प्रतिमाओं को विराजमान कर किया गया। 
बुधवार को अग्रवाल धर्मषाला से गणेश प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार से होते हुए अटल उद्यान के टीन शेड वाले प्लेटफार्म पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ विराजमान किया गया। इससे पूर्व षहर में प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजार होकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंची जहां विधि विधान के साथ प्रतिमाओं को विराजमान किया गया। गणेश महोत्सव के दौरान 10 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह का समापन 6 सितंबर को गणेश जी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर बनास नदी में विसर्जन के साथ होगा।
कार्यक्रम से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए👇
https://www.instagram.com/reel/DN2P9naQo5v/?igsh=MTc0dG56djltMzkzaw==
https://www.instagram.com/reel/DN2rHI_Qpj8/?igsh=NTRtbWN4Z2RoZ2ww


Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel