दशलक्षण पर्व के चतुर्थ दिन उत्तम शौच पर्व जैन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया।
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में धर्मानुरागी बंधुओ ने सामूहिक रूप से पुष्पदंत भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया। तथा दशलक्षण व इन्द्र ध्वज महामंडल विधान की झूमते-गाते पूजा अर्चना की।
महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ स्वामी का अभिषेक हुआ। उसके उपरांत भगवान महावीर स्वामी शांतिनाथ भगवान और पारसनाथ भगवान का अभिषेक ओर शांतिधारा कर पुष्पदंत भगवान का निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया।
जैन मंदिरों में उत्तम शौच पर्व मनाया

