Ajay AryaAjay Arya 03-Sep-2025
(701 View)

राजकीय महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित : कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिस दे रही है प्रशिक्षण

राजकीय महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित : कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुल

राजकीय महाविद्यालय देवली में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन में देवली की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की रजिया बानो एवं सुमन शर्मा द्वारा महाविद्यालय की छात्रों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस दौरान रजिया बानो और सुमन ने साधारण वार्म अप के साथ आत्मरक्षा की तकनीक को बताया। साथ में यह भी बताया कि वर्तमान में राजकॉप सिटीजन ऐप जो की एक मोबाइल ऐप है के माध्यम से भी स्वयं की रक्षा कर सकते हैं। एप्लीकेशन के विविध पक्षों को रजिया ने छात्राओं से साझा किया। बालिकाओं को मानसिक रूप से स्वस्थ एवं स्वयं में आत्मविश्वास को जागृत करने के लिए उन्होंने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। यह आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर 4 सप्ताह तक निरंतर चलेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण केंद्र नोडल डॉ. ज्योति गुप्ता एवं सदस्य डॉ. वन्दना यादव द्वारा किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel