Ajay AryaAjay Arya 05-Sep-2025
(20327 View)

गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रदालु, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ कल होगा समापन

गणेश महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रदालु, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ कल होगा समापन

देवली में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में धार्मिक महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में गत रात्रि गायक कलाकार राकेश राणा एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।
भजन संध्या में गायक कलाकार द्वारा गणेश जी, हनुमान जी, सांवरिया सेठ, माता रानी, खाटू श्याम समेत कई देवताओं के भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक भजनों पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद एवं आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा महोत्सव समिति कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कल 
देवली में विश्व हिंदू परिषद एवं धार्मिक महोत्सव आयोजन समिति के तत्वाधान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन 6 सितंबर को होगा। 
इस मौके पर शहर में गणेश चतुर्दशी पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा टीन शेड के यहां से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार से निकलेगी तथा शाम को बोरड़ा गणेश जी पहुंचेगी, वहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर गणेश जी की प्रतिमाओं का बनास नदी में विसर्जन किया जाएगा।
गायक कलाकार राकेश राणा एंड पार्टी द्वारा माँ वैष्णो देवी के भजन की शानदार प्रस्तुति देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।👇 
https://www.instagram.com/reel/DONJ4NeAZjJ/?igsh=MTR6Y2JvcHhsYTEyaA==


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel