देवली नगर के आरएसएस स्वयंसेवकों का वन विहार कार्यक्रम उत्साह एवं आनंद के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सतुर में माताजी के मंदिर, बूंदी के पास स्थित झर महादेव जी के प्राचीन मंदिर में दर्शन किए तथा प्राकृतिक झरने का आनंद लिया। वन विहार के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर संघ स्थान पर शाखा लगाई। शाखा में विभिन्न खेल-कूद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात बौद्धिक का आयोजन हुआ, जिसमें सभी स्वयंसेवकों को प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक विचार प्राप्त हुए। वनविहार में 70 स्वयंसेवक शामिल हुए।
आरएसएस वन विहार कार्यक्रम, धार्मिक स्थलों के दर्शन कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया










