नगर पालिका मंडल के तत्वाधान में नगर निकाय चुनाव एवं पंचायती राज आम चुनाव के चलते सोमवार को स्वीप गतिविधियों में रन फॉर वोट के लिए पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा और यथावत प्रधानाचार्य रेखा मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाती हुई नगर पालिका पहुंची। वहां पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, स्वीप प्रभारी रिंकू पंचोली, हिम्मत सिंह मीणा, सुनीता छापरवाल और हरि प्रकाश मीणा सहित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टाफ, नगर पालिका कर्मचारी, एनएसएस स्वयंसेवक, स्काउट गाइड ने जोश और उत्साह के साथ वोट फॉर लोकतंत्र का नारा बुलन्द किया।
विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश










