देवली के पीएम श्री देवली उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत रोबोटिक विषय में संबंधित गैस लेक्चर का आयोजन किया गया। गेस्ट लेक्चर के दौरान राहुल कुमार महावर द्वारा विद्यार्थियों को रोबोटिक की मूलभूत जानकारी, रोबोट के कार्य करने की प्रक्रिया, सेंसर एवं माइक्रोकंट्रोलर के उपयोग, आधुनिक तकनीक में रोबोटिक्स की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को रोबोटिक विषय के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते उपयोग एवं भविष्य में रोजगार की संभावना से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रोबोटिक से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। गेस्ट लेक्चर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीक एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करना तथा उन्हें अत्यंत तकनीक क्षेत्र से परिचित करना रहा।
गेस्ट लेक्चर में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक में रोबोटिक्स की उपयोगिता बताई










