देवली की अम्बापुरा कॉलोनी दौलता मोड़ से रविवार को श्री सांवलिया सेठ मंदिर देवली के लिए प्रथम पदयात्रा निकाली गई।
गणेश नवयुवक मंडल अम्बापुरा के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। पदयात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके। महिला एवं पुरुष श्रद्धालु नृत्य करते हुए भगवान श्री सांवलिया सेठ के जयकारे लगाते नजर आए। इससे पूरे यात्रा मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।
अम्बापुरा से श्री सांवलिया सेठ मंदिर की प्रथम पदयात्रा, डीजे पर जमकर थिरके श्रद्धालु










