Ajay AryaAjay Arya 23-Aug-2026
(118 View)

राखी से रक्षा अभियान को लेकर देशभक्तों में उत्साह, सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजी राखियां

राखी से रक्षा अभियान को लेकर देशभक्तों में उत्साह, सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजी राखियां

पनवाड़ से महावीर माली की रिपोर्ट :-
देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में रक्षाबंधन के पावन पर्व को लेकर उप डाकघर पनवाड़ में राखी से रक्षा अभियान चलाया गया। 
उप डाकपाल राजेश्वर त्यागी, पोस्टमेन कजोड़ मल वर्मा और कजोड़ मल मीणा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों को राखियां भेजी जा रही हैं। पनवाड़ निवासी महावीर प्रसाद माली जिला अध्यक्ष टोंक ने 10 राखियां, ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने 10 राखियां, महावीर आर नामा सेवानिवृत्त अध्यापक ने 5 राखियां और राजकुमार खटीक समाज सेवी कार्यकर्ता ने 5 राखियां, पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा ने पांच राखी सहित कुल 51राखियां वीर जवानों को भेजी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक राखियां भेजने की अपील की है ताकि देश के सैनिक भाइयों तक बहनों का स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएं पहुंच सकें। इस पहल के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया जा रहा है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel