Ajay AryaAjay Arya 23-Aug-2026
(125 View)

स्काउट गाइड शिविर का जिला उपाध्यक्ष एवं सीओ ने किया अवलोकन

स्काउट गाइड शिविर का जिला उपाध्यक्ष एवं सीओ ने किया अवलोकन

स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वाधान में आयोजित राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी नवल मंगल ने  ध्वजारोहण किया। 
स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि इस प्रशिक्षण में निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने सेवा एवं समर्पण की भावना  रख कर पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन मुक्त अभियान में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान भामाशाह मनीषा जैन, लाड बाई शर्मा, ज्योति सांसी का सम्मान किया। स्काउट गाइड को संबलन प्रदान करने के लिए स्काउट सीओ सुरेन्द्र कुमार मेहरडा ने शिविर का निरीक्षण कर स्काउट गाइड छात्र छात्राओं से वार्ता की। शिविर संचालन में खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापति, गणपत सिंह, झिलमवती, ज्योति सांसी, लाड बाई शर्मा, इन्द्रजीत, कमलेश नागवंश आदि उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel