Ajay AryaAjay Arya 05-Sep-2025
(20395 View)

शिक्षक दिवस : जन सेवा समिति व पेंशनर्स समाज ने किया भूतपूर्व शिक्षकों को सम्मानित

शिक्षक दिवस : जन सेवा समिति व पेंशनर्स समाज ने किया भूतपूर्व शिक्षकों को सम्मानित

जन सेवा समिति व पेंशनर्स समाज देवली द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भूतपूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 
समिति अध्यक्ष नवल मंगल ने बताया कि सम्मानित होने वालों में राष्ट्रीय पुरष्कार प्राप्त पारस कुमार जैन, राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त महावीर कुमार जैन, प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, भूतपूर्व स्काउट सचिव घीसालाल टेलर, गफूर खान, अशोक विजय, सुरेश पंचोली व राजेन्द्र कुमार शर्मा शामिल रहे। अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक अपने दिए संस्कारों से राष्ट्र की नींव बनाता है तथा राष्ट्र निर्माण में सहयोग देता है। गुरु गोविन्द दोनों खड़े काके लगू पाँव, बलिहारी गुरु आपकी ईश्वर दियो मिलाय, ऐसा है गुरु का स्थान। बिना गुरु जीवन में लक्ष्य प्राप्त करना असंभव है। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel