देवली में रविवार को हैहय कलाल समाज संस्थान की त्रेमासिक बैठक रतनलाल सुवालका की अध्यक्षता मे आयोजित हुई।
बैठक मे कलाल समाज के आराध्य सहस्त्र बाहु भगवान अर्जुन जी की जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में समाज के मेधावी छात्र छात्राओं, सेवानिवृत कर्मचारियों व वृद्धजनो को सम्मानित किया जायेगा। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने इस सत्र का वार्षिक शुल्क जमा करवाया। बैठक में संरक्षक रामस्वरूप सुवालका, दलेल सिधव, कैलाश चंद्र सुवालका, सम्पत राम सुवालका, प्रहलाद मेवाड़ा, सत्यनारायण सुवालका, प्रदीप सुवालका आदि उपस्थित रहे।
कलाल समाज की बैठक आयोजित, सहस्त्र बाहु जयंती पर सम्मान समारोह मनाने का लिया निर्णय










