Ajay AryaAjay Arya 26-Jul-2026
(403 View)

उप जिला चिकित्सालय को अन्यत्र शिफ्टिंग का विरोध, एक बार फिर करेंगे शहरवासी आन्दोलन

उप जिला चिकित्सालय को अन्यत्र शिफ्टिंग का विरोध, एक बार फिर करेंगे शहरवासी आन्दोलन

देवली में राजकीय उप जिला चिकित्सालय के नए भवन हेतु प्रस्तावित स्थान को लेकर शहरवासी एक बार फिर सड़क पर उतरने का मानस बना चुके हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में 6 सदस्यीय समिति द्वारा नए स्थान के संबंध में रिपोर्ट दिए जाने की जानकारी सामने आने के बाद शहरवासियों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है।
रविवार को इस मुद्दे को लेकर गुरुद्वारा परिसर में बैठक आयोजित  कर चिकित्सालय को शहर से दूर स्थानांतरित किए जाने का विरोध करते हुए इसे शहर के निकट ही बनाए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान स्थान पर चिकित्सालय वर्षों से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। यदि नए भवन का निर्माण शहर से दूर किया जाता है तो मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा अस्पताल का नया भवन शहर के समीप ही बनाया जाना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह 11 बजे धान मंडी चौराहे पर शहरवासी एकत्र होंगे। यहां से जुलूस के रूप में मुख्य बाजार होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel