Ajay AryaAjay Arya 27-Jul-2026
(201 View)

उप जिला चिकित्सालय भवन बना फुटबॉल, दोनों ग्रुप ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

उप जिला चिकित्सालय भवन बना फुटबॉल, दोनों ग्रुप ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

देवली में राजकीय उप जिला चिकित्सालय भवन निर्माण को लेकर बवाल मचा हुआ है। शहर में एक ग्रुप चाहता हैं की चिकित्सालय भवन शहर में ही बने जबकि दूसरा ग्रुप चाहता है कि चिकित्सालय शहर से बाहर जयपुर राजमार्ग पर एक होटल के पीछे नगर पालिका द्वारा आवंटित जमीन पर बने ताकि वहां तक शहर का विस्तार हो सके। इसी को लेकर दोनों ग्रुपों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में अलग अलग जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एक ग्रुप ने राज्य सरकार से स्वीकृत 35 करोड़ रुपए की लागत वाले नवीन राजकीय उप जिला चिकित्सालय का निर्माण पूर्व में आवंटित भूमि पर ही कराने तथा कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि अस्पताल के लिए जयपुर रोड स्थित  एक होटल के पास करीब 10 बीघा भूमि पूर्व में आवंटित की जा चुकी है। यह स्थान पर्याप्त क्षेत्रफल, तकनीकी उपयुक्तता और भविष्य में अस्पताल के विस्तार की दृष्टि से बेहतर है। साथ ही शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से यहां तक पहुंच आसान है तथा एम्बुलेंस सहित आपातकालीन वाहनों का आवागमन भी सुगमता से हो सकता है। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के कई जिला एवं उप जिला चिकित्सालय मुख्य आबादी से कुछ दूरी पर स्थित हैं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े भूखंड की आवश्यकता होती है। 
दुसरे ग्रुप के कार्यकर्ता उप जिला चिकित्सालय को शहर की सीमा से बाहर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और एसडीएम रूबी अंसार को अस्पताल को शहर के भीतर ही उपयुक्त स्थान पर बनाए रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा अस्पताल के लिए आवंटित भूमि शहर से काफी दूर होने के साथ आकार में भी छोटी है। साथ ही वहां तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी संकरा है, जिससे भविष्य में मरीजों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो सकती है। व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी कर अस्पताल को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया तो शहरवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए 👇

https://www.instagram.com/reel/DbSaUDBBW2b/?igsh=MXZwMzllcTV6cjI5Zw==


https://www.instagram.com/reel/DbSkLvZh5hl/?igsh=MWhyd2diMGE0Z2t6bA==


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel