Ajay AryaAjay Arya 26-Jul-2026
(196 View)

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देवली में कारगिल विजय दिवस पर रविवार को देवली स्थित शहीद स्मारक पर भूतपूर्व सैनिकों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
कार्यक्रम में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों ने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय सेना के वीर जवानों ने अदम्य साहस, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए दुर्गम कारगिल की चोटियों पर दुश्मनों को परास्त कर तिरंगा फहराया था। भारतीय सेना की इस ऐतिहासिक विजय ने पूरे विश्व को देश के सैनिकों की वीरता और राष्ट्रभक्ति का परिचय कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के चित्रों एवं शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अमर शहीद अमर रहे के उद्घोष लगाए। 
शहीद हंसराज जाट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की :-
देवली उपखंड के निवारिया ग्राम निवासी शहीद हंसराज जाट की शहादत आज भी क्षेत्र के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा जगाती है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर ग्रामीणों ने राजकीय उच्च मध्यमिक विद्यालय निवारिया में स्थापित शहीद हंसराज जाट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया।
कांग्रेस ने किया शहीदों को नमन :-
कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को नमन करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी देवली द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन सभी जांबाज शहीदों को याद किया गया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए 👇



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel