देवली उपखंड के पनवाड़ ग्राम में पर्यावरण संरक्षण हेतु सीआईएसएफ छठवीं आरक्षित वाहिनी के वरिष्ठ कमांडेंट अभिजीत कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया।
समाजसेवी महावीर माली ने बताया कि ग्राम के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एवं माली समाज शमशान घाट पनवाड़ में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के 301 पौधे लगाएं गए जो कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस मौके पर सहायक कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक दीपा भटनागर, संज्ञा कुमारी, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामवीर सिंह तथा अन्य बल सदस्य, प्रशासक सत्यनारायण समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।
सीआईएसएफ जवानों ने पर्यावरण संरक्षण के तहत लगाए पौधे










