Ajay AryaAjay Arya 27-Jul-2026
(111 View)

शहीद स्मारक की दुर्दशा को दुरस्त करने की मांग, पूर्व सैनिकों ने नगर पालिका में ज्ञापन सौंपा

शहीद स्मारक की दुर्दशा को दुरस्त करने की मांग, पूर्व सैनिकों ने नगर पालिका में ज्ञापन सौंपा

देवली में शहीद स्मारक की दुर्दशा को दुरस्त करने की मांग को लेकर शहर के युवाओं ने पूर्व सैनिको के साथ नगर पालिका परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि विगत तीन माह पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा शहीद स्मारक की चारदिवारी पर लगी जालियां तोड़ दी गई तथा अंदर भी पिलर एवं गमले तोड़ रखे हैं। इस संबंध में पूर्व सैनिकों द्वारा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी को भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे आमजन में रोष व्याप्त है। इस मामले में सोमवार को पूर्व सैनिकों तथा शहर के युवाओं ने नगर पालिका परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में शहीद स्मारक पर साफ सफाई, सीसी टीवी केमरे लगाने, पूर्व सैनिको को भूमि आवंटन, सीआईएसएफ को सुरक्षा के लिए लिखे जाने की मांग की। अधिशासी अधिकारी ने आश्वस्त किया कि 15 अगस्त तक सभी मांगों का निस्तारण कर दिया जायेगा। इस अवसर पर सुबेदार रतन सिंह, सुबेदार मेजर सोहनलाल, सुबेदार गो‌पाल सिंह राजावत, सुबेदार यादव राय, पूर्व सैनिको के साथ सौरभ जिंदल, शम्मी रंगरेज, टीकम चंद सेन, रमेश गोयल, मोतीलाल ठागरिया, नीरज शर्मा आदि मौजूद थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel