Ajay AryaAjay Arya 30-Sep-2025
(129 View)

मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित गरबा डांडिया में उमड़ रही है भीड़, 14 फीट ऊंची मिट्टी से बनी दुर्गा माता की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित गरबा डांडिया में उमड़ रही है भीड़, 14 फीट ऊंची मिट्टी से बनी दुर्

देवली में बंगाली समाज और मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा श्री श्री शारदीय नवरात्रा दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में 14 फीट ऊंची दुर्गा माता की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 
दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता और भगवान कार्तिकेय की मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। महोत्सव में प्रातःकाल नवपत्रिका प्रवेश, दोपहर में पुष्पांजलि और रात्रि में अर्द्धरात्रि पूजन का आयोजन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव में रात्रि को प्रतिदिन पारंपरिक रूप से माता की आरती एवं गरबा डांडिया किया जा रहा है। 1 अक्टूबर को प्रातःकाल नवमी पूजन और 2 अक्टूबर को प्रातःकाल मंदिर परिक्रमा, दशमी पूजन तथा मां विदाई का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन 3 अक्टूबर को माता के विसर्जन के साथ होगा। शोभायात्रा बंगाली कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बनास नदी तट स्थित बोयडा गणेश मंदिर पर पहुंचेगी, जहां विसर्जन संपन्न होगा। शहर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रतिदिन इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए👇
https://www.instagram.com/reel/DPNhyZvAW0C/?igsh=MWFqaG1qZmt1N2FqcA==


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel