Ajay AryaAjay Arya 15-Oct-2025
(20425 View)

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सिखाई गई तकनीक का अभ्यास कराया 

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने सिखाई गई तकनीक का अभ्यास कराया 

राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में संचालित 24 कार्य दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। 
समापन सत्र से पूर्व प्रशिक्षकों को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की रजिया बानो एवं गायत्री चौधरी ने सिखाई गई सभी तकनीक का अभ्यास कराया। प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में सीखे सकारात्मक अनुभवों को सभी से साझा किया। प्रशिक्षण का प्रतिवेदन लक्ष्मीबाई केंद्र संयोजिका डॉ. ज्योति गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने कहा कि छात्राओं में आत्मरक्षा दक्षता एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से चलाया गया यह शिविर अपने उद्देश्य में पूर्ण सफल है। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel