Ajay AryaAjay Arya 19-Oct-2025
(171 View)

देशवासियों के निरोगी और दीर्घायु की कामना के साथ की भगवान धनवन्तरि की पूजा

देशवासियों के निरोगी और दीर्घायु की कामना के साथ की भगवान धनवन्तरि की पूजा

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय देवली में रविवार को पण्डित अशोक शर्मा एवं पवन गौत्तम के मंत्रोच्चार के साथ भगवान धनवन्तरि की पूजा अर्चना कर सभी देशवासियों के निरोग और दीर्घायु की कामना की गई। 
आयुर्वेद विभाग के डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने बताया कि जनमानस के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना हेतु विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रतिवर्ष धनवन्तरि जयन्ती को आयोजित किया जाता है। जिसमें आयर्वेद विभाग एवं आमजन हर्षाेल्लास के साथ मिलकर कार्यक्रम में शामिल होते है। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के डॉ. ललिता, डॉ हजारीलाल, वरिष्ठ कम्पाउण्डर हीरालाल बैरवा, मनोज कुमार, रामनिवास सेन, दयाराम, साधना, संतोष मीणा, जितेन्द्र सिंह, पल्लवी सिंह, ज्योत्सना सिंह (योग प्रशिक्षक) एवं नगर के स्वयंसेवी संगठनों से शिखरचन्द जैन नवल मंगल, शिवजीराम प्रतिहार, राजेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र जिन्दल, घीसालाल टेलर बलदेव शर्मा, मंजू शर्मा, सत्यनारायण सेन, पदमचन्द जैन, सीताराम बारेठ, सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए👇
https://www.instagram.com/reel/DP-zscCgaAL/?igsh=MTFlNnMxcmV3NGR2aw==
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel