बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्वेष्य को लेकर माहेश्वरी महिला संगठन देवली द्वारा 4 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 500 बालिकाओं ने भाग लेकर आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखे।
जिला अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि देवली में यह प्रशिक्षण महात्मा गांधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय समैत 4 स्कूल में आयोजित किया गया। स्थानीय अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की प्रशिक्षक महिला कांस्टेबल गायत्री जाट एवं महिला कांस्टेबल रजिया बानो रही, जिन्होंने अत्यंत प्रभावी, प्रायोगिक और सरल तरीकों से बालिकाओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाईं। दोनों प्रशिक्षकों ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, मोबाइल सुरक्षा, हेल्पलाइन जानकारी तथा वास्तविक परिस्थितियों में उपयोगी आत्मरक्षा कौशलों का अभ्यास भी करवाया। कार्यक्रम में रेखा नवल मूंदड़ा, सोनिया जाजू, मंजू तोतला, किरण मालू, नीतू सोमानी, नेहा लाठी, नंदिनी तोतला, सुनीता नुवाल उपस्थित रहीं और सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया










