Ajay AryaAjay Arya 07-Dec-2025
(654 View)

राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की बैठक में कर्मचारियों ने भरी हुँकार, राजधानी में करेंगे प्रदर्शन

राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की बैठक में कर्मचारियों ने भरी हुँकार, राजधानी म

राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) का संयुक्त प्रांतीय प्रदर्शन 26 दिसंबर को जयपुर में होगा। इस संबध में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र राणा ने प्रांतीय स्तर पर संघर्ष का रण छेड़ते हुए प्रदेश भर के कर्मचारियों को 26 दिसम्बर को राज्य की राजधानी जयपुर के लिए कूच करने का आह्वान किया। समारोह को महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष कैलाश चन्द्र, जयपुर जिलाध्यक्ष के के यादव, जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़, महामंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने कर्मचारियों की विस्तृत मांगो को सदन के पटल पर रखते हुए सभी विभागों में रिक्त पदों की भरपाई की पुरजोर आवाज उठाई। कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह नरुका ने बताया कि कर्मचारियों को जयपुर जाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपते हुए लंबित प्रकरणों व समस्याओं के निदान के लिए कार्ययोजना बनाई। 
प्रबोध संघ के प्रदेश मंत्री केसर लाल जाट, राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष परशुराम जाट, कर्मचारी नेता ओमप्रकाश रोझ, ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने इस प्रदर्शन को सफ़ल बनाने के लिए हुँकार भरी। वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग की समीक्षा करने के साथ इसमें पेंशन भोगियों के हितों की रक्षा करने की मांग उठाई तथा संविदा, निविदा व ठेके के कर्मचारियों के नियम व वेतन भत्तों को अनुकूल बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से महासंघ के देवली तहसील अध्यक्ष के लिए नरेश पारीक व दूनी तहसील अध्यक्ष के लिए राजू लाल कुम्हार को मनोनीत किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel