Ajay AryaAjay Arya 01-Mar-2026
(615 View)

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। 
प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि कक्षा 1 से 9 के लिए प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन 6 मार्च से 16 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। कक्षा 09 में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा, जिसकी परीक्षा 18 मार्च 2026 को विद्यालय में आयोजित की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों की सूची 23 मार्च 2026 को जारी की जाएगी एवं विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चश्पा की जाएगी ।तथा प्रवेश हेतु आवेदन प्रपत्र 25 मार्च से 30 मार्च तक भरे जाएंगे। कक्षा 1 से 5 तक में अधिकतम 40 सीटें प्रति कक्षा अनुसार निर्धारित है तथा कक्षा 1 में नवीन प्रवेश होंगे। कक्षा 1 में बालिकाओं की 22 एवं बालकों की 18 सीटे रिक्त है। कक्षा 6 में बालिकाओं की 27 एवं बालकों की 18 सीटे रिक्त है। शेष कक्षा 2 से 5 एवं कक्षा 7 से 9 में रिक्त सीटों के अनुसार प्रवेश होंगे। नवीन सत्र का संचालन 1 अप्रैल से प्रारम्भ होगा। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel