Ajay AryaAjay Arya 01-Mar-2026
(613 View)

भामाशाह ने गणेश जी मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों में किया आर्थिक सहयोग 

भामाशाह ने गणेश जी मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों में किया आर्थिक सहयोग 

देवली के समीप श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों में सहयोग हेतु भामाशाह द्वारा 31000 रुपए भेंट किए गए।
भामाशाह राजकीय चिकित्सालय देवली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने अपने पुत्र राघव गुप्ता एवं पुत्री आराध्या गुप्ता के साथ गणेश जी मंदिर पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को विकास कार्य में सहयोग हेतु 31 हजार रुपए भेंट किए, एवं मंदिर विकास की भावी योजनाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि भामाशाह परिवार द्वारा पूर्व में भी मंदिर विकास हेतु सहयोग किया जाता रहा है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के  अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य चंद्रभान गोयल, पुजारी पप्पू लाल मीणा, मोहित मीणा, शिशुपाल मीणा आदि ने दानदाताओं का माल्यार्पण और भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel