रा ऊ मा वि देवड़ावास के प्रधानाचार्य व पीईईओ जय कुमार जैन के राजकीय सेवानिवृत्त होने पर 50 हजार रुपए की राशि एस एम डी शाला परिवार को नगद भेंट की। जैन को शाला परिवार की ओर से साफा पहनाकर व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शाला मीडिया प्रभारी तुलसी राम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर पीईईओ अधीनस्थ समस्त विद्यालयों की ओर से जैन का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नरेश कुमार वर्मा प्राचार्य देवड़ावास, रघुनंदन पंचोली, ज्योति वर्मा, सुवालाल रेगर, रामदयाल बैरवा, अन्नू नागरवाल, देवनारायण गूजर, दोलत सिंह, कमलेश कुमार, प्रभात चोधरी, नीलम शर्मा, प्रतीक वर्मा, विक्रम मीणा व अधीनस्थ विद्यालयों के समस्त संस्था प्रधान व अध्यापक व ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रधानाचार्य ने सेवानिवृत्ति पर 50 हजार रुपए की राशि विद्यालय में भेंट की










