देवली में होली का दहन 2 मार्च एवं धूलंडी 4 मार्च को मनाई जाएगी। यह निर्णय देवली के छतरी चौराहा स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में सर्व समाज की बैठक आयोजित कर लिया गया।
बैठक में सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर चर्चा की, तत्पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 मार्च की देर रात्रि को 1.30 बजे होलिका दहन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि 3 मार्च को ग्रहण होने के कारण धार्मिक आयोजन निषेध है इसलिए धूलंडी का पर्व 4 मार्च को मनाया जाएगा। 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर गणेश रोड पर रंगारंग प्रोग्राम का भी आयोजन रखा गया है।
देवली में होली (धूलंडी) 4 मार्च को खेलेंगे










