श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर में समाज के प्रतिष्ठाचार्य कन्हैयालाल डोसी के सानिध्य में चल रहे आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का हवन द्वारा सहआनंद बड़े ही भक्तिभाव से समापन हुआ।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि विधान की पूर्णाहुति के इस पावन अवसर पर समाज के श्रेष्ठी श्रद्धालुजनो ने हवन की अग्नि में हवन सामग्री चढ़ा कर अपने कर्माे का नाश किया।
जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का हवन के साथ किया समापन










