देवली में इनर व्हील क्लब, राजकीय महाविद्यालय एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में ऑरेंज द वर्ल्ड कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा की लौ जलाने की ओर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मनाली गुप्ता एवं प्राचार्य सत्यनारायण चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्य ने लैंगिक भेद के साथ शारीरिक उत्पीड़न से अधिक शाब्दिक उत्पीड़न को रेखांकित किया। अध्यक्ष ने क्लब की जानकारी दी, सक्रिय सदस्य अलका अग्रवाल ने संयुक्त राष्ट्र की ऑरेंज द वर्ल्ड थीम को विस्तार से समझाया। छात्राओं ने कन्या हिंसा पर एक संवेदनशील नाटक एवं नृत्य प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रदर्शन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त मुस्कान प्रजापत को क्लब द्वारा पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने भी मनमोहक और संवेदनशील नृत्य प्रस्तुत किया।
ऑरेंज द वर्ल्ड: नारी सुरक्षा की लौ जलाने की ओर इनरव्हील क्लब का सशक्त कदम










