देवली में डॉ. अंबेडकर विचार मंच (सेवा समिति) ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन मंच अध्यक्ष पांचूलाल मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी कार्यालय में सौंप कर यूजीसी पर लगी रोक हटाने के समर्थन को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
मीडिया प्रभारी दिलखुश टाटावत के अनुसार सौंपे ज्ञापन में बताया कि यह नियम उच्च शिक्षण संस्थान में जाति आधारित भेदभाव के विरुद्ध होने वाले अत्याचारों को रोकने हेतु एक मजबूत कदम है। यह नियम वंचित वर्गों को सुरक्षा व समानता का अवसर प्रदान करता है तथा संस्थागत ढांचे का निर्माण कर संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने वाला है। ज्ञापन में रेगुलेशन पर लगी सुप्रीम कोर्ट की रोक को हटवा कर बहाल करवाया जाए जिससे कि वंचित वर्गों के साथ न्याय हो सके। इस दौरान यादराम मीणा, राजबहादुर वर्मा, अम्बालाल मौर्य, मोतीलाल, बाबू लाल, जयकिशन मीणा, धर्मराज गुर्जर, लालाराम गुर्जर, सुरेंद्र बैरवा, कैलाश कीर, रामसिंह, साबू लाल, मुकेश मीणा, सुरेश, बंशी आदि उपस्थित रहे।
अंबेडकर विचार मंच ने यूजीसी के समर्थन में ज्ञापन सौंपा










