Ajay AryaAjay Arya 13-Feb-2026
(539 View)

वन विभाग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की

वन विभाग का प्रशिक्षण शिविर आयोजित, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर चर्च

देवली में वन विभाग द्वारा राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना के तहत ग्राम वन संरक्षण एवं प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह कृष्णियां के निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित गांवों के विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा कंवर और राजीविका विभाग से अवधेश राणावत थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज देवली जोगेंद्र सिंह शेखावत और सेवानिवृत्त वनपाल केदार नारायण शर्मा ने की। इस अवसर पर ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंधन समिति चादंली के अध्यक्ष ईश्वर लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष कालीदेवी, आंवा समिति के अध्यक्ष मौरपाल मीणा, उपाध्यक्ष पार्वती देवी तथा ढिकला समिति के अध्यक्ष मुकेश गुर्जर और उपाध्यक्ष ईश्वर लाल गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता जिला परियोजना समन्वयक रोडुलाल बैरवा ने प्रशिक्षण के दौरान माइक्रो प्लान तैयार करने की प्रक्रिया, वी.एफ.पी.एम.सी. के पंजीकरण की आवश्यकता एवं प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को आर.एफ.बी.डी.पी. के माध्यम से लाभान्वित करने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला और राजीविका के चयनित समूह की महिलाओं से चर्चा की। जसवंत सिंह मीणा ने भी स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel