Ajay AryaAjay Arya 12-Feb-2026
(642 View)

परिवीक्षा काल पूर्ण, लेकिन स्थाईकरण न होने पर नाराज शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

परिवीक्षा काल पूर्ण, लेकिन स्थाईकरण न होने पर नाराज शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

देवली में राजस्थान शिक्षक संघ (शे.) शाखा ने सितम्बर 2023 में नियुक्त करीब 5000 तृतीय श्रेणी शिक्षकों (शारीरिक शिक्षक सहित) के परिवीक्षा काल सितम्बर 2025 में पूरा होने के बावजूद स्थाईकरण न होने पर शिक्षा सचिव को  सीबीईओ देवली के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। 
ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी ने बताया कि डिग्री सत्यापन और विकलांग शिक्षकों की जांच के नाम पर विलंब हो रहा है, जिससे शिक्षकों को नियमित वेतनमान नहीं मिल पा रहा। संगठन ने मांग की है कि एक माह में सभी सत्यापन पूर्ण कर स्थाईकरण आदेश जारी किए जाएं अन्यथा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। मंत्री कैलाश शर्मा ने कहा कि शिक्षक संघ (शे.) शिक्षकों के हक के लिए संघ दृढ़ संकल्पित है। ज्ञापन देने में शंकर हाडा, मनीष चास्टा, सत्य प्रकाश माहेश्वरी, पप्पूलाल प्रजापत, राजेश मीणा समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel