Ajay AryaAjay Arya 21-Nov-2026
(214 View)

पंचायत समिति प्रधान-उपप्रधान का चुनाव 27-28 नवंबर को, कार्यक्रम घोषित 

पंचायत समिति प्रधान-उपप्रधान का चुनाव 27-28 नवंबर को, कार्यक्रम घोषित 

पंचायत समिति देवली के प्रधान व उपप्रधान के निर्वाचन हेतु बैठक नोटिस जारी कर दिया गया है। 
रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) रूबी अंसार ने बताया कि प्रधान का चुनाव 27 नवंबर शुक्रवार को और उपप्रधान का चुनाव 28 नवंबर शनिवार को होगा। दोनों चुनाव सभागार पंचायत समिति देवली में आयोजित किए जाएंगे। निर्वाचन राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 तथा राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 59, 61 एवं 62 तथा राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशों के अनुसरण में होगा।
बैठक का प्रारम्भ सुबह 10 बजे होगा। नाम निर्देशन पत्रों का प्रस्तुतीकरण सुबह 11 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11.30 बजे से, अभ्यर्थिता वापसी दोपहर 1 बजे तक, चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची दोपहर 1बजे के तुरंत पश्चात तैयार की जाएगी। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे के मध्य होगा और मतगणना एवं परिणाम की घोषणा मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात की जाएगी। समस्त निर्वाचित सदस्यों को निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान पर निर्वाचन की बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel